कनखल थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में डीजे संचालक सरेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में विवाह पार्टी समारोह में डीजे संचालकों द्वारा सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए देर रात तक डीजे बजाया जा रहा है। जो शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं आम आदमी के साथ ही बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लेकिन कनखल थाना पुलिस द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार देर रात तक डीजे का संचालन होने के कारण विवाद होने की भी खबरें सामने आती रहती हैं। उसके बावजूद डीजे संचालक सरेआम नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं जहां हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित कर रहे हैं तो वहीं कहीं न कहीं कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारी कर्मचारी उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन तक करने से परहेज करते देखे जाते हैं। आखिर थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कई बार देखा गया है कि कनखल थाना से चंद दूरी पर देर रात तक डीजे बजाया जाता है। उसके बावजूद थाना पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं तेज साउंड में डीजे चलाए जाने पर किसी पत्रकार द्वारा या आम आदमी द्वारा पुलिस को सूचना दी जाती है। जबकि थाना पुलिस को स्वयं अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को समस्त थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे आम जनमानस स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकता है।









