देहरादून

Video: राज्यपाल रविवार को करेंगे समापन

एमडी प्रतीक जैन के प्रयासों से इस बार ढाई हजार से ज्यादा योगाचार्य ने करवाया पंजीकरण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन 22 मार्च को होने जा रहा है जिसका समापन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे इसका उद्घाटन 16 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की सफलता का श्रेय उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा आईएएस अधिकारी और गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पुनीत जैन को जाता है अभी कुछ महीने पहले ही प्रतीक जैन ने प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन को मेगा आयोजन बनाने में लग गए, उनकी कर्मठता के कारण यह आयोजन बेहद सफल रहा है अब तक इस सम्मेलन में 10000 से ज्यादा योग जिज्ञासु योग की विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण ले चुके हैं प्रबंध निर्देशक प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल योग प्रशिक्षक के रूप में 2500 से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।

जबकि पिछले साल केवल 700 पंजीकरण हुए थे और इस साल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव विभिन्न आयामों में बहुत सफल रहा जहां लोगों ने योग के विभिन्न आसन सीखे वही संगीत और आध्यात्मिक की बड़ी-बड़ी विभूतियां यहां पर आई आध्यात्मिक की शीर्ष विभूति के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, साध्वी ऊषा माता जैन संप्रदाय से साध्वी पूर्णमती माता, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री रवींद्र पुरी महाराज और परमार्थ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सहित कई हस्तियां यहां पर आई जबकि संगीत के क्षेत्र में सूफी गायक वडाली बंधु भजन भजन सम्राट अनूप जलोटा आदि ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया इस तरह संगीत अध्यात्म और योग की त्रिवेणी गंगा रिसॉर्ट में गंगा के पावन तट पर गंगा की धारा के साथ-साथ समानांतर प्रवाहित हुई और लोग योग, संगीत और अध्यात्म की पावन धारा में डूब गए। अब तक 300 से ज्यादा योग के सेशन हो चुके हैं जो अपने में एक कीर्तिमान है।

Related Articles

Back to top button