हरिद्वार

प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा

कार्यपद्धति और केंद्र, राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराना: विकास तिवारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज शिवालिक नगर में भारतीय जनता पार्टी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का हरिद्वार जिले मे शिवालिक नगर मंडल से शुभारंभ कर दिया है। पहले दिन शिवालिक नगर मंडल मे मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ समापन। नवोदय नगर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रजलित कर किया गया। संबोधन में विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देती है। पार्टी संगठन का जब भी नवगठन होता है,तो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग मे जानकारी दी जाती है। भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी ऐसे प्रकल्पों के कारण ही बनी है। इसकी शुरुआत 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से हो गई थी और बाद मे 1980 मे वो भाजपा के रूप मे सामने आयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे आमजन से सतत संपर्क मे रहे और पार्टी की नीति अनुसार कार्य करते रहे। पार्टी की विचारधारा, विशेषकर एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समझाना गया संगठन की कार्यपद्धति: के तहत सांगठनिक ढांचा, कार्यशैली और विस्तार पर चर्चा की गई। बूथ प्रबंधन को बूथ स्तर पर सक्रिय करना और चुनावी प्रबंधन की ट्रेनिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियो की डबल इंजन सरकार की नीतियों और ऐतिहासिक निर्णयों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। व्यक्तित्व विकास के सूत्र को लेकर कार्यकर्ताओं को समाज का पथ प्रदर्शक बनने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। आईटी/सोशल मीडिया का उपयोग की आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा भी की गई। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान मंडल महामंत्री पंकज चौहान जिला मंत्री ऋतु ठाकुर व अंशुल शर्मा देव विख्यात भाटी पंकज चौहान मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सिंह व गौरव कपिल, मंडल मंत्री निशा मलिक, अंशिका मिश्रा व गौरव रौतेला, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक गौरव गुजर, मंडल आई.टी संयोजक प्रणय चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, कार्यकारिणी सदस्य लजे राम शर्मा, चारू शुक्ला, राकेश राणा, नीतू चौधरी, रिंकु कृष्णा, बबलू गौंड, शौभन दत्ता, रिचा शर्मा, रीना नेगी, संदीप मैठाणी, अनीता वर्मा, राजेश बालियान, रवि वर्मा, शीला देवी, ईशा शर्मा, तिलक कुमार वशिष्ठ का स्वागत अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सभासद अजय मलिक, मनीषा त्यागी, विशाल सिंह, रामनीवास गुजर, मुकेश रावत, बिना कोटनाला, पुष्पा पाल, डॉ कमल, ममता नौटियाल, अंकित मिश्रा, रविन्द्र उनियाल, ऋषभ शर्मा, रितेश गौड, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, विनित गर्ग, महेंद्र शर्मा, अरविंद, पुष्पेन्द्र गुप्ता, प्रमोद डोभाल, दिनेश चौहान, हरिकेश चौहान, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र चौहान, व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button