हरिद्वार

अधिवक्ता चंद्रशेखर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के विधिक सलाहकार नियुक्त

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के अधिवक्ता चंद्रशेखर को एक बड़ी जिम्मेदारी पद पर नियुक्त किया गया है, जी हां अखिल भारतीय हिंदू महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार रोशनाबाद में अधिवक्ता चंद्रशेखर को संस्था का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता चंद्रशेखर अब संगठन के सभी विधिक मामलों में उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में पैरवी करेंगे। संगठन के केंद्रीय कार्यालय हिंदू महासभा भवन से जुड़े कानूनी कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता चंद्रशेखर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ करेंगे। वहीं अधिवक्ता चंद्रशेखर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने दी है उसे पर मैं खड़ा उतारूंगा और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा व हिंदुओं को संगठित कर अपने प्रदेश और राष्ट्र को शक्तिशाली बनाऊंगा।

Related Articles

Back to top button