हरिद्वार, रुड़की में कैबिनेट को स्थान हरिद्वार जिले की जनता के लिए प्रशंसनीय: सुनील सेठी
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी, वरिष्ठ पंजाबी हरविंद्र सिंह ने आज रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के कार्यालय एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के रोड शो पर पहुंच कर उनका स्वागत सम्मान करते हुए पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी एवं हरविंद्र सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को स्थान देकर पंजाबी समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। जिसके लिए जल्द राष्ट्रीय पंजाबी समाज उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमत्री का स्वागत सम्मान करेगा साथ ही हरिद्वार से 5 बार के विधायक मदन कौशिक को हरिद्वार से जो स्थान दिया उसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार, रुड़की से दो कैबिनेट मंत्री अपनी टीम में रखकर दोनों लोकप्रिय विधायकों के साथ हरिद्वार जिले की जनता को एक बड़ी सौगात देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है इससे जनता में भारी उत्साह है। जिसके लिए मुख्यमत्री को राष्ट्रीय पंजाबी समाज दोनों केबिनेट मंत्रियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशांत लांबा, भूषण लाल अरोड़ा, अर्पण ग्रोवर, सौरभ अरोड़ा, लक्की अनेजा, रवि अरोड़ा सहित कई साथी उपस्थित रहे।









