हरिद्वार

गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए जल्द से जल्द भूमि आंवटित करे सरकार: रमणीक सिंह

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। समाजसेवी सरदार रमणीक सिंह ने सरकार से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण के लिए जल्द से जल्द जमीन आवंटन की मांग की है। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि सिख समाज लंबे समय से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण की मांग कर रहा है। जिसके लिए विगत कई वर्षों से धरना भी दिया जा रहा है। सरकार को सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शासन प्रशासन से जल्द से जल्द गुरुद्वारा निर्माण के लिए भूमि आवंटन करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा होटलों को पीपी मोड पर दिया जा रहा है। सिख समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरूद्वारा निर्माण के लिए भी भूमि का आवंटन किया जाना चाहिए। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि कुंभ मेले एवं चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को सिख समाज के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गुरुद्वारा निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। जिसके लिए सिख समाज सरकार का आभारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button