जिला प्रशासन के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन, उपभोक्ताओं का बनाया जा रहा मजाक
गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के नाम उपभोक्ताओं के साथ चल रहा बड़ा खेल
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर शहर में गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। जहां जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी जिससे गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने नहीं मिलेंगी लेकिन जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा। वहीं अब कोई जनप्रतिधि द्वारा भी आम जनता के दर्द को नहीं सुना जा रहा। जिससे गैस एजेंसियों पर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं रुद्रपुर इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है लेकिन घंटों तक लंबी लाइनें में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। वहीं कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके पास गैस सिलेंडर की बुकिंग का मैसेज आ रहा है और बिना सिलेंडर प्राप्त किए ही गैस सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ रहे हैं। इस बात से यह स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के नाम पर कहीं न कहीं बड़ा घोटाला हो रहा है। वहीं रुद्रपुर नगर के समाज सेवी सुशील गाबा ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर लेने के लिए फजीहत झेलनी पड़ रही है। जबकि लाइनों में लगे कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर बिना सिलेंडर प्राप्त किए ही गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं। वहीं समाज सेवी सुशील गाबा ने गैस एजेंसी पर चल रही गड़बड़ी पर बड़े सवाल उठाए हैं। होम डिलीवरी के नाम पर हो रही धांधली की जांच करनी चाहिए सुशील गाबा ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि आम जनता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु गैस एजेंसियों के संचालकों को कड़े निर्देश दिए जाने चाहिए। जिससे किसी भी तरह से कालाबाजारी को रोका जा सके।









