रुड़की

बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक ममतेश शर्मा एडवोकेट को अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसो० का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की के प्रबंधक ममतेश शर्मा एडवोकेट को अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद हरिद्वार की समस्त प्रबंध समितियों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। रेस कोर्स देहरादून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू में एसोसिएशन के संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल की उपस्थिति व प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से बीएसएम इण्टर कॉलेज, रुड़की के प्रबंधक ममतेश शर्मा एडवोकेट, रुड़की को प्रदेश अध्यक्ष, बन्नू इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजीव विरमानी एडवोकेट को प्रांतीय महासचिव व खानपुर प्रबंधक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी चुना गया, साथ ही मखदुमपुर प्रबंधक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार को हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ममतेश शर्मा एडवोकेट व महासचिव संजीव विरमानी एडवोकेट ने कहा कि अब प्रदेश के समस्त अशासकीय विद्यालयों को संगठित कर मजबूती के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा शीघ्र सभी प्रबंध समितियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से सरकार के विरोध एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। संगठन के प्रांतीय संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल ने बताया कि उनके द्वारा भी विगत 13 मार्च को देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को तीस बिंदुओं के पत्र प्रेषित कर अशासकीय विद्यालयों के साथ सरकार की पक्षपात पूर्ण नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के विपरीत परिणामों से आगाह किया गया है।नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता व जिलाध्यक्ष प्रधान डॉक्टर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी की नियुक्तियों के लिए सरकार द्वारा आयोग गठन की मंशा कदापि पूर्ण नहीं हो पाएगी। अरविंद राठी जिला महामंत्री, दुष्यंत त्यागी, रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट, अशोक जोशी जिलाध्यक्ष पौड़ी, दिलीप भंडारी पौड़ी, डॉक्टर रविंद्र कपूर, सरदार नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, रविंद्र सिंघल, चौधरी बारू सिंह, डॉक्टर एनके शर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल, चौधरी यश कुमार, भीम सिंह राठौड़, समय सिंह सैनी, यशपाल सिंह, चौधरी जसवीर सिंह बसेड़ा, अनुराग गोयल समेत अनेक प्रबंधको एवं प्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई है।

Related Articles

Back to top button