हरिद्वार

भोला शर्मा बने युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर छाए भोला शर्मा, बधाईयों का लगा तांता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरिद्वार जनपद में एक बड़ी घोषणा करते हुए 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं भोला शर्मा का नाम सूची में नंबर-1 पर आने से शहर में खुशी की लहर है, साथ ही जनपद में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों द्वारा भोला शर्मा का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली से परामर्श के उपरांत युवा मोर्चा जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।

वहीं भोला शर्मा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष चुना गया। जैसे ही शहर में भोला शर्मा के नाम की घोषणा हुई व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में पोस्ट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।

वहीं बुधवार की शाम को भोला शर्मा के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पार्षदगणों ने फूल माला पहनाकर जनपद की नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।

वहीं भोला शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे भारतीय जनता पार्टी ने दी है उसमे मैं खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा दोहराते हुए और संगठन को मजबूत करने व जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लेता हूं। साथ ही जिले में विकास कार्यों और पार्टी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोला शर्मा को जो सम्मान दिया गया है यह समाज व भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत का फल है भोला शर्मा ने हमेशा आम जन तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पहुंचाया है और जन समाज की समस्याओं का निस्तारण करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button