हरिद्वार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की तुरंत कार्रवाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस महिला व बाल अपराधों को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। बता दे बीते दिन 25 मार्च को जब पीड़िता के परिजन द्वारा कोतवाली गंगनहर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि गांव रसूलपुर निवासी साकिर ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है तो घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एसआई करुणा रौकली को जांच सौंपी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए दबिश देकर आरोपी साकिर निवासी रसूलपुर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक अमल में लाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button