हरिद्वार

उत्तराखंड हरिद्वार के कद्दावर नेता मदन कौशिक बने कैबिनेट मंत्री, क्या अब तीर्थ नगरी हरिद्वार में अवैध नशे पर लगेगी लगाम

पवित्र गंगा घाटों से लेकर हरिद्वार नगर में खुलेआम चलता है अवैध नशे का कारोबार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड धामी सरकार ने मंत्रिमंडल में पांच नए विधायकों को मंत्री पद से नवाजा है, जिसमें हरिद्वार से भाजपा के विधायक मदन कौशिक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर भाजपा नेताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं हरिद्वार की जनता विधायक मदन कौशिक से एक बड़ी उम्मीद लगाए बैठी है कि क्या अब तीर्थ नगरी हरिद्वार में अवैध नशे पर लगाम लगाई जाएगी या फिर ज्यों का त्यों सरेआम अवैध नशे का कारोबार चलता रहेगा। जी हां आपको बता दें कि पवित नगरी हरिद्वार में पिछले काफी समय से अवैध नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता आ रहा है। जो कि पतित पावनी मां गंगा के घाटों से लेकर हरिद्वार नगर क्षेत्र की गली मोहल्लों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार देखा जा सकता है। लेकिन हरिद्वार जिला प्रशासन बड़े बड़े राजनीतिक नेताओं द्वारा अवैध नशे कारोबार को खत्म करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे कहीं न कहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं अब हरिद्वार विधायक मदन कौशिक जो कि कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। विधायक मदन कौशिक द्वारा क्या हरिद्वार में चल रहे अवैध नशे के विरुद्ध क्या लगाम लगाई जाएगी यह सवाल भी हरिद्वार की जनता में उठ रहे हैं। जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड बनाए जाने के दावे किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तीर्थ नगरी हरिद्वार में खुलेआम चल रहे अवैध नशे के कारोबार से धामी सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या हरिद्वार के कद्दावर नेता मदन कौशिक द्वारा अवैध नशे कारोबार पर लगाम लगाने में कामयाब हो पाएंगे या फिर सिर्फ राजनीतिक मंचों पर आम जनता के बीच अपनी वाहवाही तक ही सीमित रह जायेंगे, फिलहाल तीर्थ नगरी हरिद्वार गंगा घाटों से लेकर हरिद्वार नगर में अवैध नशे के कारोबार से मां गंगा की मर्यादा को तार तार किया जा रहा है तो वहीं श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button