महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर में महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में बैठक आयोजित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार रोशनाबाद स्थित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर में महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें हरिद्वार डीपीओ अविनाश भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थिति रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉ० मनु शिवपुरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी जिसमें जिले के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं एवं युवा पीढ़ी की सुरक्षा एवं उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें विशेष रूप से आज समाज की बिगड़ती मनोदशा को सुधारने, सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से तथा आज की युवा पीढ़ी में निरंतर भटकाव की सूचनाओं के चलते बच्चों के प्रति माता पिता की भूमिका, स्कूल कॉलेज का वातावरण, कार्य स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने युवा पीढ़ी में सुधार लाने हेतु अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं महिला सुरक्षा एवं अस्मिता को सम्मान और उनके अधिकार प्रदान करने हेतु कुछ अभिलेखों का भी अध्ययन किया गया। साथ ही उनके क्रियान्वत हेतु भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। वहीं आगामी बैठक के विषय भी निर्धारित किए गए हैं। बैठक में अविनाश भदौरिया, डीपीओ हरिद्वार, डॉ० मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुमन कुटियाल, खंड विकास अधिकारी रुड़की, शशि शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, रश्मि उपाध्याय अधिवक्ता उपस्थित रहे।









