लक्सरहरिद्वार

Video: पीर के मैले में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला, कई घायल

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वाद। हरिद्वार के लक्सर में पीर के मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मेले में पहुंचे एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी नैतवाला गांव का है, जहां पीर पर मेला चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने परिवार पर हमला बोल दिया।

देखते ही देखते मेले में अफरा-तफरी मच गई हमले में महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं, घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button