
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर पुलिस ने बंद घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये की नकदी व जेवरात बरामद किए गए हैं। बता दे
सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली के घर में बीती 10 मई को सेंध लगाकर चोरी की वारदात हुई थी। मामले में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शौकीन उर्फ पौसा और साकिब उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने नशे और शौक पूरे करने के लिए चोरी करना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और घर की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों के पास से नकदी, चैन, लॉकेट, पायल और अन्य जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, एएसआई रंजीत नौटियाल, एड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल जगत सिंह सहित कांस्टेबल सौदीश कुमार आदि शामिल रहे।









