हरिद्वार

मनरेगा शिकायतों के निस्तारण के लिए लोकपाल तैनात, भगवान सिंह नेगी ने संभाला कार्यभार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में लोकपाल की तैनाती की गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड देहरादून के कार्यालय आदेश दिनांक 28 अप्रैल 2026 के क्रम में श्री भगवान सिंह नेगी को लोकपाल (मनरेगा) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री भगवान सिंह नेगी ने 2 मई 2026 को लोकपाल मनरेगा के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब उनके द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की सुनवाई, निवारण एवं अनुश्रवण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति से मनरेगा से जुड़ी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों और लाभार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध होगा। लोकपाल मनरेगा भगवान सिंह नेगी विकास भवन में नियमित रूप से सुनवाई के लिए उपस्थित रहेंगे, जहां मनरेगा से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button