हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत बुग्गावाला पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, गैस सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजाहिदपुर गांव के पास नदी किनारे अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से अनूप निवासी मुजाहिदपुर सतीवाला को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर करीब 500 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।









