हरिद्वार

एकम्स ने शुरू की कमाई पढ़ाई योजना

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सिडकुल स्थित फार्मा कंपनी एकम्स ने आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए कमाई पढ़ाई योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत युवाओं को कंपनी में नौकरी के साथ बीएससी कमेमिस्ट्री में दाखिला दिलाया जाएगा और पढ़ाई का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। इससे युवा आत्मनिर्भर तो बनेंगे ही साथ ही उनकी पढ़ाई भी जारी रहेगी। कंपनी की और से बताया गया है कि 12वीं पास जो भी छात्र-छात्राएं फार्मा सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। योजना के तहत कंपनी उनका पूरा सहयोग करेगी। इच्छुक युवाओं को कंपनी में नौकरी देने के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाया जाएगा। बताया कि 60 सीटों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई है।

Related Articles

Back to top button