
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रामपुर रोड स्थित शरबत वितरण करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मीठा जल (प्रसाद) बांटने का निर्जला एकादशी पर विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी पर्व आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है, जिस पर लोगों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर शीतल पेय तथा मीठे शरबत का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल पेय उपलब्ध कराना भी महान पुण्य है और जब यह कार्य निर्जला एकादशी पर किया गया हो तो इससे बड़ा पुण्य और कुछ नहीं हो सकता। इस अवसर पर सुदामा प्रसाद गोयल, अंशुमन गोयल, हिमांशु माटा, निखिल तायल, सार्थक गोयल, तुषार गोयल, प्रणव गोयल, जावेद अली, शादाब अंसारी, हरिनाथ मिश्रा, रंजीत कुमार, बबलू कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।









