हरिद्वार

हरिद्वार शहर में अवैध शराब माफिया का कब्जा, चर्चित नाम की चर्चा हुई तेज

मोहम्मद आरिफ/राजेश पसरीचा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ/राजेश पसरीचा) हरिद्वार। जहां नशे के करोबार करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है, वहीं हरिद्वार में एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां हरिद्वार धर्मनगरी में शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। चर्चा है कि छोटी-छोटी दुकानों से लेकर गंगा घाटों के समीप झोपड़ियों में अवैध शराब की बिक्री दिन पर दिन तेज हो रही है।

आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा पर्दाफाश कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। तो वही पुलिस प्रशासन समेत संबंधित विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर अभियान चलाते हुए शिकंजा कसा जा रहा है, दूसरी ओर शहर में एक शराब माफिया के चर्चित नाम की चर्चा लगातार तेज होती जा रही है। शहर में चर्चाओं का विषय गर्म है, कि एक चर्चित शराब माफिया के नाम ने पूरे हरिद्वार शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर कब्जा किया हुआ है।

चर्चा तो यहां तक है कि कम आयु के लड़के भी अवैध शराब की बिक्री में शामिल है, जो कहीं ना कहीं युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं, आप सब ने एक कहावत तो सुनी होगी “एक नाम सब पर भारी” ऐसा ही कुछ हरिद्वार धर्मनगरी में एक शराब माफिया का नाम तेजी से चर्चाओं के बीच बना हुआ है।

चर्चा है कि चर्चित अवैध शराब के कारोबार करने वाले को किस सफेदपोश नेताओं का संरक्षण मिल रहा है, जो बेख़ौफ़ होकर बड़ी तादात में अवैध शराब की धर्मनगरी में बिक्री करा रहा है, और पुलिस प्रशासन समेत संबंधित विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

शहर में कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि एक चर्चित नाम लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, और गंगा घाट समेत छोटी-छोटी दुकानें जैसे शहर में बने खोके में चाय बेचने वाले, पंचर की दुकान समेत झोपडियों में अवैध शराब हर ब्रांड कुछ ही सेकेंडों में उपलब्ध हो जाती है, जो कहीं ना कहीं सरकार को भी चूना लगा रही है।

अब देखना यह होगा कि शहर में चर्चित नाम की जो चर्चाएं तेज हो रखी है, उसको लेकर पुलिस प्रशासन समेत संबंधित विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की जाती है, या नहीं जो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button