हरिद्वार

हरिद्वार में मानसून की आफत, मूसलाधार बारिश से ठप हुआ शहर, दावों का निकला ‘दम’

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नगर ने धरातल पर उतरकर लिया जलभराव की स्थिति का जायजा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शहर में मानसून ने दस्तक क्या दी, मानिए यहां आफत आ गई। हरिद्वार में देर रात से हो रही जोरदार बारिश में प्रशासन के तमाम दावे डूब गए। हरिद्वार क्षेत्र के कई जगह समेत मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर भारी बारिश के चलते तालाब बन गए है।

Oplus_16908288
जानकारी के अनुसार जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जल भराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वयं धरातल पर उतरकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
Oplus_16908288
हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खुद बारिश में उतरकर जल निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

वहीं लगातार हो रही देर रात बारिश ने हरिद्वार शहर को डूबा कर रख दिया है। हर जगह जलभराव ही जलभराव दिखाई दे रहा है।

हरिद्वार शहर के दो मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर सड़के तालाब में तब्दील हो गई, जहां चार बारी के रहे विधायक के कार्यों की चर्चाएं भी तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार शहर के मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर जलभराव का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह प्राप्त ने स्थलीय निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button