लक्सर

19 साल पुराने 100 आबकारी मुकदमों का हुआ निस्तारण, मंगलौर पुलिस ने नष्ट की जब्त अवैध शराब

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी अधिनियम के मुकदमों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की के आदेश पर कोतवाली परिसर में सहायक अभियोजन अधिकारी अलीशा खान और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर की मौजूदगी में जब्त अवैध देशी-विदेशी शराब और शराब निर्माण व तस्करी में प्रयुक्त उपकरणों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त सामग्री को नष्ट कर 19 वर्षों से लंबित मामलों का विधिवत निस्तारण किया गया। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और मालखानों में रखी पुरानी जब्त सामग्री के समयबद्ध विनिष्टीकरण का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अभिलेख प्रबंधन को और अधिक गति मिल सके।

Related Articles

Back to top button