चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम किया प्रारम्भ
गगन शर्मा सह सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ हरिद्वार के जिला संयोजक डाॅ. विकास दीक्षित के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था IQAC विभाग गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के डॉक्टर पंकज मदान (निदेशक) की देखरेख में हुई। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ संदीप गौर ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। आदेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण हर नागरिक की जिम्मेदारी है व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रयास की सराहना की। डॉ दीक्षित ने बाताया कि उनका प्रकोष्ठ समाज के लाभ के लिए अनेक कार्यक्रम चलाएगा। डॉ संदीप गौर ने कहा हरिद्वार चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि वे चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग देंगे। IQAC निदेशक डॉ पंकज मदान ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रयासों को सराहा। प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ गौरव मनोचा व डॉ प्रणव यादव ने कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया। भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद नागेन्द्र राणा, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. चिरंजीव बनर्जी, नागेन्द्र राणा, डॉ. मिथिलेश पांडे, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. कपिल पांडे, डॉ. नवनीत, डॉ. संदीप, अमित, अरविंद, ललित नेगी, प्रवीण, हर्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे।









