देहरादून

ऊधमसिंह नगर परिवहन विभाग कार्यालय टीम ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान

चेकिंग अभियान के दौरान ओवर लोड बस संचालित पाए जाने पर सीज कर की कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय जी के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ प्रशाशन मोहित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत संभागीय परिवहन अधिकारी महोदय अरविंद पांडेय जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए रुद्रपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग टीम द्वारा देर रात तक लालपुर क्षेत्र में एक NL 02B 3020 नंबर की प्राइवेट बस को रोका गया। जिस पर टीम द्वारा वाहन की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान बस में 138 बड़ी सवारी के साथ ही 30 बच्चे सफ़र करते पाए गए जबकि परिवहन विभाग द्वारा बस 30 स्लीपर और 01 सीट पास है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि बस लखीमपुर खीरी से अम्बाला, लुधियाना, खन्ना, जालंधर पंजाब मार्ग के लिए निकली थी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बस में ओवरलोड, बिना टैक्स बिना परमिट व अन्य अभियोग में चालान कर कार्यवाही करते हुए बस को रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड में सीज किया गया है। वहीं सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम मधुसूदन मिश्रा द्वारा सवारियों के लिए अन्य वाहन की व्यवस्था की गई। वहीं आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने अपील करते हुए बताया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें। ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग टीम द्वारा लगातार अभियान जारी रहेगा। वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ प्रशाशन मोहित कोठारी ने बताया कि किसी भी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहनों के संचालन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान टीम में राजीव तिवारी परिवहन आरक्षी, दिनेश सिंह परिवहन आरक्षी, नंद राम चालक सचल दल कार्मिक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button