हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके की कैंटीन संचालक 26 वर्षीय अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका साथी प्रशांत भी घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फायरिंग में करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। वारदात के कारणों और हमलावरों की पहचान का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश समेत अन्य सभी पहलुओं से जांच कर रही है।









