हरिद्वार

कांवड़ मेले में चेन झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, पीली धातु की चेन बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कांवड़ मेले के दौरान सैनी आश्रम के पास चेन झपटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से पीली धातु की चेन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त को अज्ञात बाइक सवारों ने एक व्यक्ति के गले से चेन झपट ली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने डिजिटल डाटा व मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शिवम गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी और राहुल निवासी गोला गोकर्णनाथ को बेगमपुर बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार शिवम गुप्ता के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। राहुल के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है। दोनों शातिर आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी है।

Related Articles

Back to top button