हरिद्वार

बेटी की हत्या के आरोप में बाप और साथी गिरफ्तार, गंगनहर में शव की तलाश जारी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पिता धनेश्वर उर्फ तोता और साथी आशीष उर्फ धोल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता को बेटी के किसी से बात करने का शक था। आरोप है कि बीती 27 जुलाई को दोनों ने मोटरसाइकिल से किशोरी को माता मंदिर के पास पुल पर ले जाकर कमीज से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। गंगनहर में किशोरी के शव की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी धनेश्वर का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,कोतवाली प्रभारी भगवान महर,एसएसआई सुखपाल, एसआई आनंद मेहरा, कांस्टेबल पंकज कांस्टेबल सुधीर सहित कांस्टेबल अजीज आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button