हरिद्वार
जमीनी विवाद में बवाल करने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, NBW के बाद श्यामपुर पुलिस की कार्रवाई
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने पारिवारिक जमीनी विवाद में भाई और उसके परिजनों से मारपीट, गाली गलौज व धमकी देने के आरोप में नलोवाला गांव निवासी तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों नूर मोहम्मद, रफी और आरिफ के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे दर्ज थे। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर न्यायालय से तीनों के गैर जमानती वारंट जारी कराए गए थे। वारंट मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।









