कांग्रेस नेता के होटल पर जीएसटी की रेड, हरिद्वार में बना चर्चा का विषय
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार से ताजा मामला सामने आया है जहां जीएसटी विभाग की टीम ने पूर्व सभासद कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर छापेमारी की। होटल पर जीएसटी विभाग टीम देखते ही शहर में चर्चा आग की तहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में जीएसटी विभाग की कार्रवाई चल रही है, होटल का संचालन पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा द्वारा किया जाता है। अशोक शर्मा कांग्रेस में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव के दावेदार माने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम मंगलवार को होटल पहुंची। जिसके बाद जीएसटी ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम होटल से जुड़े कागजात और अन्य अभिलेख खंगाल रही है, कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है।
शहर में चर्चा है कि अशोक शर्मा शहर की समस्याओं को निरंतर उठा रहे है। उनके प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा पड़ने से बड़ा सवाल उठने लगे है। शहर में चर्चा है कि जिले में बड़े नेताओं के भी भव्य होटल बने हुए है।
विभागीय टीम दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकती है होटल में जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है, अशोक शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हलचल मच









