हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 11 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना

गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल भी उतरे मैदान में, गठित पुलिस टीम के सत्यापन से मचा हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में अलग-अलग गठित पुलिस टीम ने मकान मालिकों के यहां रह रहे किरायेदारों और मजदूरों के सत्यापन की जांच की हैं।

इसी कड़ी में रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल ओर सुमननगर चौकी प्रभारी पुनीत दनौसी ने गठित पुलिस टीमों के साथ अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान मकान मालिकों को किरायेदारों और मजदूरों का पुलिस सत्यापन जरूरी रूप से कराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, सत्यापन संबंधी कागजात की जांच भी की गई।

वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर आगामी कुम्भ मेला के दृष्टिगत गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 185 व्यक्तियों का सत्यापन की जांच की गई, साथ ही 11 मकान मालिक ने अपने यहां रह रहे किरायेदारो का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने उस मकान मालिको के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई करते हुए (एक लाख, दस हजार रुपये) का कोर्ट चालान किया, ओर 1500 रुपए के 06 नदग चालान की कार्यवाही की गई है।

वहीं रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां किरायेदारों, मजदूरों और अन्य बाहरी व्यक्तियों को रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर कराएं। पुलिस के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button