श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ने किया श्रीराम जन्म लीला का मंचन
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। 120वां वार्षिकोत्सव आयोजित कर रही श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर के रंगमंच पर सोमवार की रात्रि श्रीराम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ भंग और श्रीराम याचना लीला का मंचन किया गया। अतिथि प्रदीप सिंघल और प्रवीण सिंघल ने श्री सर्वेश्वर महादेव की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के मीडिया प्रभारी गौरव चक्रपाणि, शशांक सिखौला, अभिषेक चाकलान ने अंगवस्त्र पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने कहा कि मंच के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों का वर्णन कलाकारों द्वारा बेहतर तरीके से दिखाया जाता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज को आदर्श रूप में स्थापित करने में सहयोग करें। इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागतमंत्री सत्यम अधिकारी, राकेश चक्रपाणि, प्रवीण खेड़ेवाले, शगुन भगत, शिवांकर चक्रपाणि, दीपांकर चक्रपाणि, उदित सिखौला, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, गौरव चक्रपाणि, शान्तनु सरायवाले, तन्मय सरदार, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, शोभित बदनके, देवांश अधिकारी, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम आदि मौजूद रहे।









