हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, चोर गिरफ्तार

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की स्कूटी एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ। पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को वादी पंकज कुमार सिंह जनौटी ने अपनी स्कूटी एक्टिवा चोरी होने के संबंध में कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आकाश पुत्र बिरजू, निवासी गली नंबर-2, टिबड़ी, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार को हिल बाईपास रोड, हरिद्वार से चोरी की स्कूटी एक्टिवा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी एक्टिवा बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां वाहन चोरी की घटना का खुलासा हुआ है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को चोरी के वाहन समेत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button