Blogहरिद्वार

स्वामित्व कार्ड के लिए अजीतपुर ग्रामवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से मिले

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार में अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से भेंट कर एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने​ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ग्राम पंचायत अजीतपुर में कई निर्धन एवं पात्र परिवार ड्रोन सर्वे और तकनीकी कमियों के कारण अपने मकानों के मालिकाना हक (स्वामित्व कार्ड) से वंचित रह गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक​ यतीश्वरानंद सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख के साथी और संरक्षक रहे हैं। गाँव वालो ने उनसे निवेदन किया है कि प्रशासनिक स्तर पर पुन:भौतिक सत्यापन व सर्वे कराकर छूटे हुए सभी गरीब परिवारों को उनके पैतृक मकानों का कानूनी अधिकार दिलाया जाए। उन्होंने उनकी समस्या को संवेदनशीलता से सुना और शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस जनहित कार्य के लिए समस्त ग्रामवासीयो ने पूर्व विधायक​ यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामवासीयो में मनीष कश्यप, प्रमिला, विपिन कश्यप, मानसिंह, मुकेश, सूरज, पापिन, शोभित, जोनी कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, जैकी कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कविता, गंगा सागर, सोनिया, ऊषा, विकास, शंकर सेवा, पुनीत, शक्ति, अरविंद कश्यप, राजेंद्र कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, शिवकुमार कश्यप, लीलू कश्यप, आकाश, टेकचंद, शुभम भटनागर, सनी,रवि, बिजेंदर, मनीष, बिजेंदर, राहुल, शुभम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button