पिरान कलियर

निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) कलियर। सभासद अमजद अली की बैठक पर हंस हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के 80 मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जाँच कराई। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

नेत्र जाँच के दौरान आठ मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए हंस हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हॉस्पिटल की ओर से अपनी एंबुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में लोगों को आंखों की निःशुल्क जाँच, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पात्रता के अनुसार मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा भी रखी गई है। मरीजों को अस्पताल आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आंखों की जाँच और उपचार की सुविधा मिलती है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क दवाइयां, चश्मे और ऑपरेशन की सुविधा मिलने से राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button