हरिद्वार

देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने हरिद्वार ग्रामीण के गाँव में पकड़ी बिजली चोरी

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के कई गाँव में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस ने छापामारी की। पथरी थाना अंतर्गत बहादरपुरजट, गाडोवाली और इक्कड गाँव के कई घर मे बिजली चोरी पकड़ी गयी है। सर्वाधिक बिजली चोरी के मामले इक्कड खुर्द मे 12, बहादरपुरजट में 5 और गाडोवाली मे एक जगह बिजली चोरी पकड़ी गयी। मौके पर टीम द्वारा बिजली केबल जब्त की गयी। एस.डी.ओ अमित तोमर, जे.ई प्रीति और सुमित के द्वारा सम्बन्धित थाने में विधुत अधिनियम 135 के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एस.डी.ओ अमित तोमर ने बताया कि आज की इस कार्यवाही से बिजली चोरी करने वालो में भय पैदा होगा। निकट भविष्य में बिजली चोरी की घटना मे कमी आयेगी। क्योकि बिजली चोरी करने वालो पर भारी जुर्माना लगता है। इस अवसर पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम से सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी, धंनजय, अनिल, अजय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button