
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लगातार परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। परिवहन विभाग की बात की जाए तो लगातार तड़के सुबह ही अभियान शुरू हो जाता है, बस स्वामियों और चालकों में हड़कंप में जाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बसों के चालान, 3 बसे सीज ओर 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।

अभियान के दौरान सम्भागीय सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुश्री नेहा झा, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक आनन्द वर्धन तथा परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती शामिल रहे।
वहीं इस बाबत पर हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बढ़ती दुर्घटना को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का चार रातों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते नियमों का उल्लंघन करने पर बसों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया जनपद में हेलमेट को लेकर एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा और दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर जगह-जगह टीमें भी गठित की गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पूर्व में लक्जरी बसों में आग लगने जैसी घटना भी प्रकाश में आई थी, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हरिद्वार में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र ई रिक्शा जॉन के रूप में लागू होगा और सीट बेल्ट का इस्तेमाल वाहन चालक द्वारा किया जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर उनका पालन करेंगे, तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, और दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि को भी रोका जा सकेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









