सावधान: हाइवे पर चल रहे है तो हो जाएं सर्तक, हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे सड़क पर फैली बजरी
डीएम साहब: बड़ी दुर्घटना को दी जा रही है दावत, कौन है जिम्मेदार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जहां इस समय लोगों को फोर लाइन के चलते राहत दी जा रही है तो वहीं उनकी जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है, हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे सड़क पर फैली बजरी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है। जी हां अगर आप हाईवे पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

ताजा मामला हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर का प्रकाश में आया है, जहां सड़क पर फैली पड़ी बजरी कई न कई बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है। शहर में चर्चा है कि सम्बधित विभाग द्वारा सड़क बनाने के चक्कर में अपना कार्य पूर्ण कर सड़क पर ही बजरी छोड़ दी जो एक बड़ी दुर्घटना बन रही है।

जानकारी के अनुसार हाईवे के कई हिस्सों में किलोमीटर तक रेत और बजरी बिखरी पड़ी है, जिससे गाड़ी या बाइक के पहिए फिसलने का खतरा मंडरारहा है, साथ ही दुर्घटना की आशंका के चलते तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है और इससे वाहन चालक नियंत्रण खो सकते हैं।

शहर में चर्चा है कि लोगों ने जिलाधिकारी से लापरवाह संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आप फोटो ओर वीडियो से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि सड़क पर फैली बजरी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, एक बाद एक बड़ी दुर्घटना भी सामने आ सकती है, चर्चा तो यहां तक है कि पूर्व में भी सड़क पर फैली बजरी के चलते बाइक सवार घायल हो गया था जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

चर्चा है कि संबंधित लापरवाह अधिकारी दूसरों की जान के साथ कैसे खिलवाड़ कर सकते हैं जो शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग द्वारा कितनी जल्दी हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फैली पड़ी सड़क पर बजरी को कितनी जल्दी साफ किया जा सकता है, या किसी बड़ी दुर्घटना का संबंधित विभाग इंतजार कर रहा है यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।









