सिडकुल में पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, 4 शराब तस्कर और 2 सट्टेबाज गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 193 पैकेट देशी शराब तथा सट्टेबाजी से संबंधित 2,460 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर की रात चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान चार आरोपियों को देशी शराब के साथ और दो आरोपियों को सट्टा सामग्री व नकदी के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब में माल्टा और किन्नू ब्रांड के 193 पैकेट शामिल हैं। सट्टेबाजी के आरोपियों के कब्जे से 1200 और 1260 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतिसरवन उर्फ छोटन, धर्मपाल, संजू तिवारी और प्रियांशु के रूप में हुई है, जबकि सट्टेबाजी के आरोप में अनुज और दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत छह मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, संजय तोमर तथा कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, खजान सिंह, सुनील तोमर और हरि सिंह आदि शामिल रहे।









