हरिद्वार

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले सीएम धामी, कुंभ आयोजन पर की चर्चा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। साथ ही आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित और दिव्य भव्य आयोजन को लेकर भी शंकराचार्य से चर्चा की। मुख्यमंत्री की शंकराचार्य से मुलाकात को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और धार्मिक संतों के मार्गदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भेंट के दौरान कुंभ मेले को भव्य स्वरूप देने, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button