देहरादून

आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि, देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर, आंतरिक मार्गों पर चेकिंग तेज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) देहरादून। आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना देहरादून पुलिस की प्राथमिकता है। इसी क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें जनपद के आंतरिक मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी के साथ चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी पहचान एवं सत्यापन संबंधी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। देहरादून पुलिस का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button