
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एक बार फिर चाइनीज मांझा चर्चा में आ गया है, जी हां लगातार अभियान के बाद भी चाइनीज मांझा आसमान में मौत की तरह उड़ रहा है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती के पास बाइक से जाते हुए युवक चाइनीज मांझे का शिकार हो गया। खतरनाक तरीके से मुंह और आंखों के ऊपर से काटता हुआ मांझा पार हो गया, जिसके चलते युवक घायल हो कर नीचे गिर गया। आसपास चल रहे लोगों ने घायल युवक के परिवार को जानकारी दी। शहर में चर्चा है कि चाइनीज मांझा एक खतरनाक चलता फिरता मौत बन चुका है, लगातार पुलिस प्रशासन अभियान के बाद भी बसंत पंचमी के दिन आते ही आसमान में मौत का मांझा उड़ता हुआ दिखाई देता है। शहर में चर्चा है कि हर साल पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाता है, आखिरकार चाइनीज मांझा दुकानदारों को कहां से उपलब्ध होता है, जिसको लेकर अभियान पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार घायल युवक सुभाष नगर निवासी आशीष धीमान उम्र 32 वर्ष बताई गई है, जिसका इलाज भूमानंद अस्पताल में चल रहा है। हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र, HKG न्यूज़ पोर्टल सभी दुकानदारों और पतंग उड़ाने वाले शौकीनों से अपील करता है कि चाइनीज मांझे का बहिष्कार कर सुरक्षित रहें।









