हरिद्वार

क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने दिए विधानसभा चुनाव पर फोकस करने और दबंगई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह ने क्राईम मीटिंग में अक्टूबर में जनपद घटे अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा करते हुए वांछित और ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की सराहना की। साथ ही कोतवाली प्रभारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फोकस करने और दबंगई दिखाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर ध्यान देने, निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सीओ को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थानेदारों को नशा तस्करी पर नशा तस्करी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी करते हुए तस्करों की संपत्ति पर अटैच करने की प्रक्रिया पर ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव, एसपी देहात अभय कुमार सिंह एवं एसपी सिटी दीपक कुमार सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button