हरिद्वार

पॉड टैक्सी संपूर्ण रूट हो गंगा किनारे सर्वे टीम सरकार को कर रही गुमराह: सुनील सेठी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार के समस्त व्यापारियों को पॉड टैक्सी से समस्या उत्पन्न होने पर व्यापारियों को संपूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम किसी योजना के विरोधी नहीं, हम प्रस्तावित रूट के विरोध में पहले भी थे क्योंकि इस रूट पर दूधाधारी से लेकर रानीपुर तक भौगोलिक स्थिति सीवर पानी गैस लाइनों सहित कई समस्याओं के कारण इसके पिलर ओर कार्ययोजना से व्यापारियों आम जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी। साथ ही जुलूस पेशवाई मार्ग में भी बाधा उत्पन्न होगी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होगा। इसलिए हमने लिखित माध्यम से पत्राचार से समस्त मेट्रो अधिकारियों को अपनी बात प्रशाशन के सामने रखते हुए पुनः एक बार रखते हुए आज मांग की है कि एक जैसा निर्णय समस्त व्यापारियों के हित में होगा। स्वीकार्य अन्यथा योजना अधिकारियों सहित सरकार के सामने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले मेट्रो परियोजना से जुड़े सर्वे अधिकारी मॉनिटरिंग अधिकारियों का होगा विरोध। क्योंकि मेट्रो परियोजना अधिकारी सरकार को गुमराह कर व्यापारियों से बिना वार्ता सहमति अपनी रिपोर्ट बना रहे है जिसका हरिद्वार के तमाम व्यापार मंडल विरोध कर रहे है। आज मुख्य सचिव को पुनः पत्र लिख इस योजना का समपूर्ण रूट गंगा किनारे करने की माँग दोहराई।मांग करने वालो में मुख्य रूप से एस एन तिवारी, सुनील अरोड़ा, सचिव अग्रवाल, अरुण कुमार, संजय चौधरी, राहुल शर्मा, लाल पांडे, राजेश पांडे, मनोज कुमार रहे।

Related Articles

Back to top button