हरिद्वार में आधार केंद्र का शुभारंभ, आमजन को मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा
निर्धारित शुल्क पर होगा आधार अपडेट, लोगों को अनावश्यक वसूली से मिलेगी राहत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट कराने वाले लोगों के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में आर्य नगर, ज्वालापुर स्थित सुंदर टावर, अनुराग पैलेस के पास नए आधार केंद्र का शुभारंभ किया गया है। आधार केंद्र में बायोमेट्रिक अपडेट, जिसमें फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो शामिल हैं,जिसके लिए 125 रुपए शुल्क निर्धारित है। वहीं आधार में नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल जैसी जानकारी में बदलाव के लिए डेमोग्राफिक अपडेट का शुल्क 75 रुपए निर्धारित किया गया है। केंद्र पर आधार अपडेट से संबंधित निर्धारित शुल्क aur nirdharit documents की जानकारी भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है, ताकि आमजन को सही जानकारी मिल सके और उनसे अनावश्यक राशि की वसूली न हो सके। आधार केंद्र के मैनेजर गौरव राणा ने बताया कि आधार अपडेट कराने आने वाले लोगों को निर्धारित शुल्क aur documents की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। और आधार नामांकन पूरी तरह निःशुल्क है, जबकि विभिन्न प्रकार के अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आधार अपडेट कराने से पहले निर्धारित शुल्क aur jruri documents की जानकारी अवश्य लें। उन्होंने कहा कि हमारे आधार केंद्र से आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी। और नए आधार केंद्र के शुरू होने से आर्य नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार से संबंधित सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और लोगों को पारदर्शी तरीके से आधार अपडेट कराने का लाभ मिलेगा।









