ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा
गगन शर्मा सह सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने सत्र 2026–2029 के लिए अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति (वर्किंग कमेटी) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिसमें उत्तराखंड के पदमप्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष व हरिद्वार के संदीप शर्मा संगठन सचिव मनोनीत किया गया। संगठन के चुनाव में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के डॉ. प्रदीप ज्योति और राष्ट्रीय महासचिव चंडीगढ़ के यशपाल तिवारी द्वारा जारी नव गठित कार्यकारिणी में उत्तराखंड के पदम प्रकाश शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष (वर्किंग प्रेसिडेंट) बनाया गया है। तेलंगाना के केशव राव कोंडापल्ली कोषाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के उमाधर पाठक सचिव (प्रशासन) पहले ही चुने जा चुके हैं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि मालिनी एन. (कर्नाटक) को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और निधि शर्मा (राजस्थान) को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। इसी तरह नवीन करनम (आंध्र प्रदेश) को युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संजीव शर्मा (पंजाब) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नारायणन एन. (तमिलनाडु), शेखर शुक्ला (पंजाब), रामअवतार दंड (राजस्थान), सृष्टु रघुरामय्या (आंध्र प्रदेश), जगन मोहन शर्मा (तेलंगाना) और शिव भगवान शर्मा (असम) को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी देश के विभिन्न राज्यों से सुभाष पराशर (राजस्थान), शैलेश जोशी (गुजरात), महंत परशुराम दास (ओडिशा), लोकेंद्र शर्मा (राजस्थान), केसरी चंद शर्मा (राजस्थान), एस. सुब्रमण्यम मोसथ (केरल), एम.बी.एस. शर्मा (आंध्र प्रदेश), आर. लक्ष्मीकांत (कर्नाटक), राम दर्शन शर्मा (उत्तर प्रदेश), आर.सी. शर्मा (उत्तर प्रदेश), मोथुकुरी रामेश्वर राव (तेलंगाना), संजय कुमार झा (बिहार), त्रिलोकी नाथ शर्मा (महाराष्ट्र), भारत रैना (जम्मू-कश्मीर), सुरेश कुमार शर्मा (हिमाचल प्रदेश), जे.के. शर्मा (चंडीगढ़), रघुवीर शर्मा (हरियाणा) और धर्मवीर नारद (चंडीगढ़) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कार्यकारिणी में समन्वय सचिव पद पर नारायण करनम (तेलंगाना), ऑडिट सचिव के रूप में सीए राजन उन्नी (केरल), संगठन सचिव के रूप में हरिद्वार से संदीप शर्मा (उत्तराखंड), आईटी सचिव पद पर नितिन थपलियाल (उत्तराखंड), उद्योग सचिव मयंक त्यागी (दिल्ली) तथा एनआरआई सचिव पद पर पवन अन्नमबोटला (तेलंगाना) को मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव के पद पर एस.वी.एन. विश्वनाथन (आंध्र प्रदेश), के.वी. रामचंद्र (कर्नाटक), राजेंद्र शर्मा (उत्तर प्रदेश), प्रवीण गौतम (उत्तराखंड), अनिल शर्मा (चंडीगढ़), सुब्रमणी एस. (केरल), नरसिम्हन आर. (तमिलनाडु), जी. अश्विनी कुमार (आंध्र प्रदेश), हरिचरण दास (ओडिशा), कृष्ण मोहन झा (बिहार), प्रभात कुमार मिश्रा (ओडिशा), के.वी. राम चंद्रा (कर्नाटक), फाल्गुन भाई उपाध्याय (गुजरात) वी अनिल कुमार (तेलंगाना), एम. श्रीनिवास (तेलंगाना), सुरिंदर पाल लखनपाल (पंजाब) को नियुक्त किया गया है। समिति में मुख्य कार्यकारिणी के अलावा महिला और युवा विंग के अंतर्गत सभी राज्यों से उपाध्यक्ष व सचिव स्तर पर 100 प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल कर पूरे देश का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह नई कार्यकारिणी समाज हित, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।









