भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा हरिद्वार ने महिलाओं को सिलाई मशीन की वितरित
राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा हरिद्वार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं शाखा की संरक्षिका श्रीमती कमला जोशी ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह से सेवा कार्य होते रहेंगे शाखा इसके लिए प्रतिबद्ध है। शाखा की संरक्षिका श्रीमती कमला जोशी ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरत मंद महिलाओं को आत्म निर्भर बनाए जाने का है। जिस पर शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई हैं। जिससे महिलाएं आर्थिक स्थिति से मजबूत हो पाएंगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य रतनेश गौतम, रश्मि चौहान, डॉ० कुसुम उपाध्याय, नितिन मिश्रा, मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ० प्रीत शिखा, किरण अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सरोज चौहान, ममता कंसल, डॉ० राजेश्वरी, पूनम सिंह, जनक सहगल, सुधा तिवारी, शिवानी गौड़, विजेता शर्मा, नेहा सती, किशन शर्मा, मधु उपाध्याय उपस्थित रहे।









