हरिद्वार

हरिद्वार, रुड़की समेत लक्सर में दूसरे दिन भी चला शराब के ठेकों पर अभियान

ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर पहुंची आबकारी टीम, जांच में नहीं मिली ओवररेटिंग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार, रुड़की समेत लक्सर में दूसरे दिन भी आबकारी विभाग टीम का अलग-अलग क्षेत्रों में शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान जारी रहा, तो वहीं शराब ठेका संचालकों में हड़कंप मचा रहा। लगातार मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायतों को लेकर विभाग ने कमर कस ली है।

जानकारी के अनुसार शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग ने गोपनीय जांच अभियान चलाया। वहीं जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजौला के निर्देश पर विभागीय टीमों ने ग्राहक बनकर शराब की 15 विभिन्न दुकानों से खरीदारी की और ओवररेटिंग की वास्तविक स्थिति परखी। जांच में किसी भी दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने नहीं आया।

आबकारी टीमों ने भगवानपुर एफएल, लंढौरा, चौली, जमालपुर खुर्द, सलेमपुर तिराहा, रोशनाबाद सी०आई और रोशनाबाद एफआई समेत विभिन्न क्षेत्रों की शराब की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की। हरिद्वार क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर भी टीमों ने ग्राहक बनकर शराब खरीदी। जांच में किसी भी दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की बात सामने नहीं आई।

वही आबकारी विभाग की टीम का अभियान को लेकर जहां शराब ठेका संचालकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वही शराब के शौकीनों को भी शराब को बोतले निर्धारित दर पर ही मिल रही है।

वहीं इस बाबत पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजौला ने बताया कि बुधवार को भी हरिद्वार, रुड़की समेत लक्सर ग्रामणी क्षेत्रों में दूसरे भी विभाग का शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान जारी रहा, साथ ही अभियान के दौरान 15 शराब की दुकानों पर अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि गोपनीय जांच का उद्देश्य दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायतों की वास्तविकता परखना था। जिलेभर में अलग-अलग दुकानों से रैंडम खरीदारी कर जांच की गई, लेकिन कहीं भी ओवररेटिंग नहीं मिली। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button