तेज बहाव वाले नाले में नाबालिग बच्चों का खतरनाक करतब, मौत से कर रहे खिलवाड़
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में तेज बहाव वाले नाले में नाबालिग बच्चों के नहाने और पानी के बीच खतरनाक करतब दिखाने का मामला सामने आया है। बच्चे बहते पानी में छलांग लगाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। तेज बहाव के बावजूद बच्चों का इस तरह नाले में उतरना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। नाबालिक बच्चे नाले में चलते पानी के बीच छलांग लगाने और तरह-तरह के करतब दिखाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। पानी के बहाव में अचानक पैर फिसलने की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है। ऐसे में माता-पिता को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि बच्चे लापरवाही के चलते अपनी जान जोखिम में न डालें। क्योंकि पूर्व में भी पानी में नहाते समय डूबने से कई जाने जा चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी मामले का संज्ञान लेकर ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और बच्चों को नाले में जाने से रोकने की मांग की है। जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन और अभिभावकों की सतर्कता ही किसी संभावित हादसे को रोक सकती है।









