रुड़की

श्रीराम दरबार मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस मना भक्तिभाव से, हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्रीराम दरबार मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर ढंडेरा स्थित विजयनगर कॉलोनी में यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीराम दरबार मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा हुए भव्य कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल, भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलु राणा ने मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने क्षेत्रवासियों को मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम प्रत्येक भारतीय जन के हृदय में बसे हैं। कॉलोनी में श्रीराम दरबार मंदिर होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों के लिए आस्था का केंद्र हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के साथ ही विजयनगर वासियों के लिए श्रीराम दरबार मंदिर भी ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। इस अवसर पर पंडित सतीश कोठारी, श्रीराम दरबार मंदिर विकास ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धामी, अध्यक्ष अनिल भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश सेमवाल, कोषाध्यक्ष नारायण शाह, प्रबंधक सोहन ध्यानी, सचिन चौधरी, विकास पाल, प्रधान यशपाल तथा बीडीसी सदस्य नरेश कुमार आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।ट्रस्ट के पदाधिकारीयों द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button