हरिद्वार

हरकी पौड़ी समेत गंगा घाटों से हटेगा अतिक्रमण: डीएम मयूर दीक्षित

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक में गंगा घाटों और हर की पौड़ी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एचआरडीए, पुलिस, सिंचाई विभाग और नगर निगम को संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया। डीएम ने नालों का गंदा पानी किसी भी हालत में गंगा में न जाने देने, एसटीपी की निगरानी मजबूत करने और घाटों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button