हरिद्वार

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में त्यौहारों से पहले ही बाजार में दिख रहा जाम, आखिर कैसे सुधरेगी व्यवस्था

चौक बाजार से लेकर गली मोहल्लों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार धनतेरस, दीवाली के त्यौहार को लेकर हरिद्वार के बाज़ारों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु हरिद्वार पुलिस प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। जिससे किसी भी त्यौहारों को सुरक्षित एवं सकुशल बनाया जा सके। वहीं कनखल थाना क्षेत्र के बाजार में यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं देखने को मिल रहा। जी हां आपको बता दें कि आज अहोई अष्टमी के अवसर पर कनखल थाना क्षेत्र के चौक बाजार एवं आस पास की गलियों में ग्राहकों के साथ ही आम आदमी को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संकरी गली में दुकानों के बाहर खड़े वाहन के कारण यातायात बाधित रहता है। अक्सर देखने को मिलता है कनखल थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार एवं आस पास गलियों में बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूल से आने वाले बच्चों को लिए बड़ी दिक्कत रहती है। हरिद्वार पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को त्यौहारों के अवसर पर आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत कनखल थाना क्षेत्र के बाजार के व्यापारियों से वार्ता कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जिससे बाजार में आने ग्राहकों को किसी तरह से असुविधा नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button